यूपी: प्रधानमंत्री का आपित्तजनक वीडियो फेसबुक पर डाला, भाजपा नेताओं में आक्रोश, मुकदमा कराया दर्ज
Muzaffarnagar News : एक युवक ने प्रधानमंत्री का आपित्तजनक वीडियो फेसबुक पर डाल दिया। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और मुकदमा दर्ज कराया है।
विस्तार
मुजफ्फरनगर के चरथावल में सोशल साइट्स पर प्रधानमंत्री का आपित्तजनक वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं में आक्रोश है। जिला पंचायत सदस्य पति डाॅक्टर विपिन त्यागी ने आरोपी के खिलाफ समाज में जातिगत विद्वेष फैलाने और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा कायम कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव के एक युवक द्वारा चार दिन पूर्व एक वीडियो फेसबुक पर साझा किया है। वीडियो में प्रधानमंत्री को लेकर अमर्यादित टिप्पणी व आपित्तजनक सामग्री दर्शाई गई है। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता हरकत में आ गए। उन्होंने कड़ा एतराज जताया।
इस संबंध में पावटी निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता विपिन त्यागी ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जांच में पता चला कि सोशल साइट पर बुड्ढा खेड़ा निवासी सोनू उर्फ संदीप कुमार नामक युवक की आईडी से वीडियो शेयर की हुआ है।
यह भी पढ़ें: ताबड़तोड़ हत्याएं: सिर-हाथ काटकर नाले में फेंकी लाश तो कहीं जमीन में गाड़ा शव, LLB के छात्र का भी मर्डर, दहशत
भाजपा नेता का कहना है इस तरह के कृत्य से विभिन्न जाति समुदाय के बीच सौहार्द बिगड़ने के खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता है। यह कार्य प्रधानमंत्री के सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए किया गया है। विदित हो कि करीब 15 दिन पहले भी बुड्ढा खेड़ा गांव के एक दूसरे आरोपी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करते हुए वीडियो वायरल कर दिया था। तब दो बिरादरियों के लोगों में कई दिन तनातनी रही थी। लेकिन सभ्रांत लोगों ने सुलहनामा करा दिया था।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: जयंत चौधरी को हुआ बुखार, मेरठ में भाईचारा सद्भावना सम्मेलन स्थगित, धरी रह गईं तैयारियां
थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।