{"_id":"6af34facf8be38bc270b8cc3","slug":"youth-nabbed-with-stolen-bike-meerut-news-c-72-1-mct1010-162500-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चोरी की बाइक समेत युवक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चोरी की बाइक समेत युवक को दबोचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी के माधवपुरम में चोरी की बाइक लेकर भाग रहे आरोपी को लोगों ने दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई की। जिसके बाद पुलिस को सौंप दिया। बाइक स्वामी बंटी ने आरोपी के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ब्रह्मपुरी के इंद्रानगर निवासी बंटी ने बताया कि वह उसने घर के बाहर बाइक खड़ी की थी। बाहर आए तो एक युवक उसे चुराकर ले जाता दिखाई दिया। काफी प्रयास के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो पाई। बंटी ने बताया कि वह किसी काम से बाजार जा रहा था। इसी दौरान उसने एक युवक को अपनी चुराई बाइक ले जाते देखा। उसने शोर मचाया तो युवक तेजी से बाइक लेकर भागने लगा। उन्होंने अपने साथियों के साथ उसका पीछा किया। माधवपुरम सेक्टर-2 में भाग रहे युवक की बाइक फिसल गई और सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे दबोच लिया और उसकी धुनाई कर दी। आरोपी तुषार वर्मा निवासी माधवपुरम को पुलिस को सौंप दिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -