फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder of a young man: Brutally beaten over suspicion of an affair with a woman, then strangled

युवक की हत्या: महिला से संबंध के शक में बेरहमी से पीटा, फिर गला दबाया, नाक-कान से बह रहा था खून; पैर लहूलुहान

Tue, 15 Sep 2026 03:01 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 15 Sep 2026 03:01 AM IST
सार

Meerut News: मेरठ के चंदपुरा गांव से लापता सुमित मावी का शव सोमवार को बरामद हुआ। सुमित के भाई ने गांव के दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस एक आरोपी को पकड़कर पूछताछ कर रही है। गांव की एक महिला से संबंधों के शक में हत्या किए जाने की आशंका है।  

विज्ञापन
Murder of a young man: Brutally beaten over suspicion of an affair with a woman, then strangled
सुमित की फाइल फोटो और मौके पर जांच करती फोरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरखौदा थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव से शनिवार रात से लापता सुमित मावी (30) की हत्या कर दी गई। सोमवार को उसका शव धनतला गांव के खड़ंजे वाली सड़क पर मिला। मृतक के भाई अंकित ने गांव के अरविंद और उसके पड़ोसी सुमित पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपियों के परिवार की महिलाओं से बात करने पर वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

 

चंदपुरा के ईश्वर मावी ने बताया कि उनका बेटा सुमित अविवाहित था। वह खेती-किसानी करने के साथ किराये पर ट्रैक्टर चलाकर खेतों की जुताई का काम करता था। शनिवार रात करीब 11 बजे सुमित घर से कहीं जा रहा था तो उसे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं रुका। अगले दिन रविवार सुबह तक वह वापस नहीं आया। इसके चलते परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इससे पहले भी वह रात को घर से चला जाता था और एक-दो दिन बाद आता था। इसी कारण उसके लापता होने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह धनतला गांव निवासी कुछ किसान अपने खेतों पर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें मोहिउद्दीनपुर नंगला पातू बिजलीघर से चंदपुरा आने वाले रास्ते पर धनतला निवासी रोहताश जाटव के ट्यूबवेल के सामने खड़ंजे पर एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। यह स्थान सुमित मावी और आरोपियों के घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित है। कुछ ही देर में यहां ग्रामीण एकत्रित हो गए। सुबह करीब साढ़े आठ बजे सूचना पर खरखौदा थाना पुलिस भी पहुंच गई।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान सुमित मावी के रूप में कर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर सीओ किठौर विश्व ज्योति राय मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

शरीर पर चोट के निशान, पैर बुरी तरह रगड़े
सुमित मावी के शरीर पर चोट के निशान थे, उसकी जीभ बाहर निकली थी और नाक व कान से खून निकल रहा था। उसके पैर बुरी तरह रगड़े हुए थे, जिसे देखकर आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद शव बाइक पर रखकर घसीटते हुए लाया गया और खड़ंजे पर फेंक दिया गया। पुलिस ने आशंका जताई है कि सुमित मावी को शनिवार रात बंधक बनाकर कहीं रखा गया और रविवार रात में उसकी हत्या की गई।
 

नहीं मिला मोबाइल, लोकेशन-सीडीआर से खुलेगा राज
सुमित मावी के शव के पास से उसका मोबाइल नहीं मिला। पुलिस उसका मोबाइल नंबर लेकर सीडीआर और लोकेशन निकलवाने का प्रयास कर रही है। घर से निकलने के बाद वह शनिवार को कहां गया था, उसकी लोकेशन से इसकी जानकारी हो सकती है। वहीं, शनिवार रात को उसने अंतिम बार किससे बात की थी, इसका भी पता चलेगा। लोकेशन व सीडीआर से वारदात के खुलासे में मदद मिलेगी।

ये बोले सीओ
सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोपियों के सुमित की हत्या कहीं और करने के बाद में शव यहां रखकर भागने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का कारण स्पष्ट होगा। आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।

ये भी देखें...
वैभव टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी: प्रिंस-शांतनु की तूफानी बल्लेबाजी से जीता गाजियाबाद, मेरठ रेड को 8 विकेट से हराया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed