फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth missing from Pooth Khas; no trace found for four days.

Meerut News: पूठखास से युवक लापता, चार दिन से नहीं मिला सुराग

Wed, 07 Oct 2026 09:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
Youth missing from Pooth Khas; no trace found for four days.
- 27 सितंबर की सुबह घर से निकला था विकास उर्फ कलवा
विज्ञापन

- मोदीपुरम में देखे जाने की मिली थी सूचना
रोहटा। पूठखास गांव से मुकेश के पुत्र विकास उर्फ कलवा (25) के लापता होने से परिजन परेशान हैं। वह 27 सितंबर की सुबह करीब सात बजे घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

परिजनों के अनुसार, विकास किसी बात को लेकर गुस्से में घर से निकला था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी तलाश किया। परिजनों को 28 सितंबर को जानकारी मिली कि विकास को मोदीपुरम क्षेत्र में देखा गया था। इसके बाद परिवार के लोगों ने मोदीपुरम और आसपास के इलाकों में भी उसकी तलाश की, लेकिन वहां भी उसका पता नहीं चला। परिजनों ने रोहटा थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed