फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth missing after dispute over distribution of Rs 5 crore found in bag

Meerut News: बैग में मिले 5 करोड़ रुपये के बंटवारे के विवाद के बाद युवक लापता

Mon, 11 Nov 2024 03:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Youth missing after dispute over distribution of Rs 5 crore found in bag
रोहटा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव सलाहपुर निवासी तीन दोस्तों आस मोहम्मद, ताज मोहम्मद व रईस में गाजियाबाद में बैग में पांच करोड़ रुपये मिलने को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को रुपयों के बंटवारे को लेकर तीनों में विवाद व कहासुनी हुई। इसके बाद रईस संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। रईस के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन

रईस के पिता अजीज ने बताया कि कुछ दिन पहले आस मोहम्मद ने फोन पर ताज व रईस को गाजियाबाद में पांच करोड़ रुपयों से भरा बैग पड़ा होने की बात कही थी। इसके बाद दोनों युवक किराये की गाड़ी से गाजियाबाद में चले गए थे। मौके पर उन्हें एक बैग पड़ा मिला। घर आकर देखने पर उसमें कुछ कपड़े मिले। इसे लेकर रईस को उन पर पर शक हुआ और उसने कहा कि उसके हिस्से के पैसे वह लौटा दे नहीं तो वह पुलिस में शिकायत कर देगा। इस बात को लेकर पिछले एक सप्ताह से तीनों दोस्तों के बीच मामले को लेकर विवाद चल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि रुपये दो दोस्तों ने बांट लिए हैं और रईस को उसका हिस्सा नहीं दिया है। हालांकि रुपये बैग में पड़े मिलने की बात लोगोें के गले नहीं उतर रही। चर्चा है कि रुपये किसी अपराध से जुड़े तो नहीं है। वहीं, पुलिस भी रुपये को लेकर गोलमोल जवाब दे रही है।
विज्ञापन

अस्पताल से छुट्टी होने के बाद हुई कहासुनी
रईस ने इस मामले की शिकायत पुलिस से कर दी थी। पुलिस से शिकायत के बाद आस मोहम्मद ने पांच दिन पहले जहर भी खा लिया था। जिसके बाद से उसे भर्ती कराया गया था। रविवार को आस मोहम्मद उपचार के बाद लौटा था। इसके बाद रईस ने फिर से रुपयों का बंटवारा करने का तकादा किया। जिसे लेकर तीनों युवकों में कहासुनी हो गई। इसके बाद रविवार शाम रईस संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगनहर किनारे मिली लापता रईस की बाइक
लापता हुए रईस की बाइक गंगनहर के किनारे पर खड़ी मिली। ग्रामीण और परिजनों की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई। इस संबंध में सीओ सरधना संजय जायसवाल ने का कहना है कि युवक के लापता होने के बाद मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही युवक को सकुशल बरामद कर घटना का खुलासा किया जाएगा। पांच करोड़ मिलने की बात मजाक में कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed