फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth kills cousin in Mavikalan Baghpat

भाई की हत्या कर आरोपी बोला: शराब पीते हुए ले ली जान, अब हुई आत्मग्लानि तो खुद पूरी घटना परिजनों को बता दी

Mon, 08 Jul 2024 09:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 08 Jul 2024 09:07 PM IST
सार

गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी गौरव ने पूछताछ में बताया कि मृतक संजू नशा करता था। वह दोनों चार जुलाई को यमुना खादर में जाकर शराब पीने लगे। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। वहां हाथापाई होने पर उसने संजू का गला दबा दिया।

विज्ञापन
Youth kills cousin in Mavikalan Baghpat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के मवीकलां गांव में बीस दिन पहले हुई कहासुनी का बदला लेने के लिए 12वीं कक्षा के छात्र संजू उर्फ सागर की तहेरे भाई ने गौरव ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्यारोपी ने खुद ही सोमवार को छात्र का शव यमुना खादर से बरामद कराया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मवीकलां गांव में रहने वाले कमल ने बताया कि उसका बेटा संजू उर्फ सागर बागपत के एक स्कूल में 12वीं का छात्र था। वह चार जुलाई को बागपत में कोचिंग जाने की बात कहकर घर से गया था, मगर वापस नहीं लौटा। उसी दिन से संजू का मोबाइल भी बंद मिला। उन्होंने रिश्तेदारियों में तलाशने के बाद कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने छात्र को तलाश किया, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। सोमवार को संजू के तहेरे भाई गौरव ने उसके परिजनों को खुद फोन करके बताया कि उसने संजू की गला दबाकर हत्या कर शव खेत में फेंक दिया।

विज्ञापन

इसके बाद वह खुद ही कोतवाली में आया तो पुलिस ने उसे घटनास्थल पर साथ ले जाकर यमुना खादर में खेत से संजू का शव बरामद किया। उनके अनुसार बीस दिन पहले हत्यारोपी गौरव और संजू के बीच कहासुनी हो गई थी। तभी गौरव ने उसके बेटे की हत्या करने की धमकी दी थी। घटना का पता चलने पर एएसपी एनपी सिंह, सीओ हरीश भदौरिया ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

रिश्ते की भाभी को थप्पड़ मारने पर हुई थी कहासुनी
संजू के पिता कमल ने बताया कि हत्यारोपी गौरव लद्दाख में कार मिस्त्री है। वह पिछले कुछ दिन से गांव आया हुआ था। बताया कि गौरव का किसी बात को लेकर 20 दिन पहले रिश्ते की भाभी से झगड़ा हो गया था और उसने उसको थप्पड़ मार दिए थे। जिसके बाद महिला कोतवाली में शिकायत करने के लिए चल दी। उस महिला के साथ संजू बस स्टैंड तक चला गया था। इस बात को लेकर गौरव की संजू के साथ कहासुनी हो गई थी और गौरव ने संजू को जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन

मृतक के परिजनों के साथ घूमता रहा आरोपी
संजू उर्फ सागर के घर वापस नही आने के बाद हत्यारोपी गौरव उसके घर आ गया और संजू को तलाशने में जुट गया। जिसके बाद हत्यारोपी गौरव मृतक के परिजनों के साथ कोतवाली में आया और कई रिश्तेदारियों में भी गया।

आरोपी बोला, शराब पीते हुए की हत्या, अब आत्म ग्लानि हुई
गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी गौरव ने पूछताछ में बताया कि संजू नशा करता था। वह दोनों चार जुलाई को यमुना खादर में जाकर शराब पीने लगे। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। वहां हाथापाई होने पर उसने संजू का गला दबा दिया और उसकी मौत हो गई। जिससे वह डर गया और शव को खेत में छिपाकर भाग गया। अब उसे आत्म ग्लानि हुई तो उसने खुद ही पूरी घटना परिजनों को बता दी।

मवीकलां के लापता छात्र संजू का शव यमुना खादर से बरामद कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कर लिया गया है। उसने नशा करने को लेकर झगड़ा होने और हत्या करने की बात बताई है। -एनपी सिंह, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed