फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth killed after being struck by a train; body gets trapped in the engine

Meerut News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इंजन में फंसा शव

Tue, 20 Oct 2026 08:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
Youth killed after being struck by a train; body gets trapped in the engine
- लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन, फाटक बंद रहने से राहगीर परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सिवाया मेट्रो यार्ड के पास मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के दौरान युवक का शव ट्रेन के इंजन में फंस गया। इसके चलते लोको पायलट को आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकनी पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को इंजन से निकलवाया। सिवाया निवासी मोनू के रूप में शिनाख्त होने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया।

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को सिवाया मेट्रो यार्ड के पास एक युवक रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के इंजन में शव फंसने के कारण लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकलवाया। मृतक की पहचान सिवाया निवासी 35 वर्षीय मोनू के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारण ट्रेन रुकने से रेलवे फाटक बंद रहे। इससे सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शव को इंजन से निकलवाने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया, जिसके बाद रेल यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed