फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth kidnapped, brutally beaten and robbed for demanding pending wages; FIR lodged

Meerut News: बकाया वेतन मांगने पर युवक का अपहरण, बेरहमी से पिटाई और लूटपाट, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 02 Jun 2026 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Youth kidnapped, brutally beaten and robbed for demanding pending wages; FIR lodged
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। नौकरी के बकाया रुपये मांगने पर एक युवक को कथित तौर पर अगवा कर बंधक बनाया गया। उसे बेरहमी से पीटा गया, अमानवीय व्यवहार किया गया और लूटपाट भी की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव सदरपुर निवासी विपिन कुमार ने बहसूमा पुलिस को बताया कि उसने जमालपुर निवासी बॉबी और मोनी उर्फ तुषार के यहां लावड़ क्षेत्र में करीब तीन माह नौकरी की थी। उसकी नौकरी 24 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर तय हुई थी। शुरुआत में उसे वेतन नहीं मिला, जिस पर उसने नौकरी छोड़ दी। नौकरी छोड़ते समय आरोपियों के तीन चेक उसके पास आ गए थे।
विज्ञापन

विपिन ने बैंक से एक लाख रुपये चेक के माध्यम से निकाल लिए। खाते से रकम कटते ही आरोपी भड़क गए। सोमवार को बॉबी और मोनी अपने साथियों के साथ विपिन के घर पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने विपिन का अपहरण कर लिया और बीच-बचाव करने आई उसकी बहन से भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमानवीय यातनाएं और लूटपाट
आरोपी विपिन को एक सुनसान स्थान पर ले गए। आरोप है कि पूरी रात उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। आरोपियों ने विपिन की बहन की सोने की अंगूठी, घर से करीब 40 हजार रुपये नकद और उसकी बेटी की चांदी की पायल भी लूट ली। रातभर प्रताड़ित करने के बाद आरोपी उसे गांव के बाहर फेंककर फरार हो गए।

आरोपियों ने विपिन को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed