फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth injured in road accident dies in hospital

Meerut News: सड़क हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत

Tue, 23 Jul 2024 06:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies in hospital
सरधना (मेरठ)। कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती मंडी चमारान निवासी शुएब मुजफ्फरनगर के कस्बा जानसठ में रविवार को सड़क हादसे में घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला नई बस्ती मंडी चमारान निवासी शुएब (25) पुत्र शकील रविवार को बाइक पर सवार होकर सरधना से कस्बा जानसठ में अपनी मां को दवाई दिलाने जा रहा था। खतौली-जानसठ रोड पर सामने से आ रही घोड़ा-बुग्गी से उसकी टक्कर हो गई। जिसमें शुएब व उसकी मां फरजाना गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद मेरठ से भी हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली के पंत अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शुएब की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनोंं में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शुएब दो बहनों व बूढ़े मां-बाप का इकलौता सहारा था। शुएब की एक बहन की शादी हो चुकी है। दूसरी बहन की शादी के लिए वह मजदूरी कर शादी की तैयारी में जुटा था। बताया कि बहन की शादी के बाद वह अपनी शादी करना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed