{"_id":"6a624ccc891b1096030a2607","slug":"youth-injured-in-bike-collision-dies-during-treatment-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106178-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बाइक की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बाइक की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। इंचौली थाना क्षेत्र के देदवा गांव में बाइक की टक्कर से घायल युवक अमित कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के छह दिन बाद मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देदवा गांव निवासी सुनील कुमार ने इंचौली थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 16 जुलाई की रात उसका भाई अमित कुमार गांव के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से बाइक के चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन पहले उसे मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर मेरठ के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान 20 जुलाई की रात अमित कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों से बाइक नंबर के आधार पर बाइक सवार की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- --