{"_id":"6abff89683206b91d40fe20a","slug":"youth-injured-after-being-hit-by-a-car-succumbs-to-injuries-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1319252-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कार की टक्कर से घायल युवक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कार की टक्कर से घायल युवक ने तोड़ा दम
विज्ञापन
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बाइक से घर लौट रहे सिद्धार्थ (19) को एक कार ने सामने से टक्कर मार दी। इससे सिद्धार्थ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसके चाचा संजीव कुमार ने इस मामले में थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। बृहस्पतिवार रात दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान सिद्धार्थ ने दम तोड़ दिया।
संजीव कुमार का कहना है कि सिद्धार्थ वेदव्यास पुरी स्थित आईटी पार्क में एक कंपनी में काम करता था। वह बुधवार रात वहां से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान उसे कार ने टक्कर मार दी। उनका कहना है कि कार चालक भी हादसे में मामूली रूप से चोटिल हुआ था। दोनों को सुभारती अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण सिद्धार्थ को दिल्ली रेफर किया गया। वहां उसकी मौत हो गई। संजीव कुमार का कहना है कि मामूली रूप से चोटिल कार चालक अस्पताल से बिना बताए भाग गया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो