फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth from Saundatta dies in road accident in Saudi Arabia

Meerut News: सऊदी अरब में सौंदत्त के युवक की सड़क हादसे में मौत

Thu, 22 Jan 2026 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Youth from Saundatta dies in road accident in Saudi Arabia
गांव सौंदत निवासी मृतक रहमत चौधरी का फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन) परीक्षितगढ।
तीन साल पहले परिवार के पालन पोषण के लिए गया था रहमत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

परीक्षितगढ़। तीन वर्ष पूर्व अपने परिवार के पालन पोषण के लिए सऊदी अरब गए गांव सौंदत निवासी रहमत (21) की बृहस्पतिवार अल सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की खबर लगने पर परिवार में कोहराम मच गया। दूसरे साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने शव गांव लाने के लिए प्रकिया शुरू कर दी है।
रहमत पुत्र बशारत उर्फ लाल्ला सऊदी अरब के मदीना शहर में बस चालक था। वह तीन वर्ष पूर्व अपने परिवार के पालन पोषण के लिए गया था। बृहस्पतिवार सुबह रहमत अपने एक साथी के साथ रियाज शहर के लिए जा रहा था। करीब साढ़े चार बजे बस जैसे ही रियाज के समीप पहुंची तो पहले से खड़े कंटेनर से जा टकराई। हादसे में चालक रहमत की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

रहमत की मौत की खबर सऊदी अरब से सगे भाई आदिल ने अपने परिजनों को दी। दूसरे युवक की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों ने रहमत के शव को सऊदी अरब से अपने गांव लाने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शव को जल्द से जल्द भेजने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक रहमत अपने पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था और अविवाहित था। उसकी मौत से मां रिहना, भाई फैसल चौधरी, आदिल चौधरी, अदनाम चौधरी, बहन फराह का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed