फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   youth from another community killed a snake in Baghpat case registered

सांप की हुई तेरहवीं: दूसरे समुदाय के युवक ने सर्प को मारा, सामने आई मौत की वजह, आत्मा शांति के लिए हुआ यज्ञ

Fri, 20 Jan 2023 10:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, छपरौली (बागपत)
अमर उजाला नेटवर्क, छपरौली (बागपत) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 20 Jan 2023 10:19 PM IST
सार

दूसरे समुदाय के एक युवक ने प्लाट में बैठे लगभग 12 फुट लंबे सांप को लाठी व भले से पीट-पीट कर मार डाला था। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने सांप की आत्मा शांति के लिए विधि-विधान से उसकी तेहरवीं की।

विज्ञापन
youth from another community killed a snake in Baghpat case registered
यज्ञ में आहुतियां डालते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के छपरौली क्षेत्र के शबगा गांव में दूसरे समुदाय के एक युवक द्वारा भाले व डंडों से पीटकर सांप के मरने पर ग्रामीणों ने यज्ञ का आयोजन किया। साथ ही प्रसाद वितरण किया गया। इस आयोजन में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के शबगा गांव में सात जनवरी को दूसरे समुदाय के एक युवक ने संजीव पुत्र महेंद्र के प्लाट में बैठे लगभग 12 फुट लंबे सांप को लाठी व भले से पीट-पीट कर मार डाला था। उसके बाद आरोपी युवक सांप को लाठी पर लटका कर ले जा रहा था। तभी किसी ने उसका मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी युवक ने सांप के शव को जमीन में दबा दिया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर सांप को गड्ढे से निकलवाया और वन विभाग को सूचना दी।

विज्ञापन

पुलिस ने वन रक्षक संजय कुमार की शिकायत पर शबगा निवासी स्वालीन के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज कराते हुए सांप का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें पशु चिकित्सक डॉ. रोहित सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सांप की रीढ़ की हड्डी टूटने, सर में चोट लगने, इंटरनल ब्लैडिंग, ब्रेन डैमेज होना बताया था। पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने सांप के शव का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन

ग्रामीण सत्येंद्र सरोहा, राजेंद्र सिंह व संजीव ने बताया कि शुक्रवार को सरोहा पट्टी शिव मंदिर में सर्प की तेरहवीं पर विधि-विधान अनुसार यज्ञ का आयोजन किया गया। सैकड़ों लोगों ने आहुति देकर की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। उसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed