फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth firing in protest against road widening

सरधना-महादेव मार्ग पर 4 करोड की लागत से सड़क निर्माण कार्य हुआ शुरू-एक युवक ने जेई से अभद्रता व फायंरिंग की-शांति भंग में जेल भे

Thu, 18 Mar 2021 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Youth firing in protest against road widening
सड़क के चौड़ीकरण के विरोध में युवक ने की फायरिंग
विज्ञापन

सरधना। सरधना-महादेव मार्ग पर आखिरकार कई वर्षों से चली आ रही ग्रामीणों की सड़क बनवाने की मांग पूरी हो गई। महादेव में मंगलवार से सीसी सड़क के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। इस दौरान एक युवक ने अपने नलकूप के निकट सड़क निर्माण की चौड़ाई को लेकर विरोध किया और निर्माण में लगे मजदूूरों के साथ जेई से अभद्रता की। इस दौरान युवक ने फायरिंग भी की। जेई ने मामला भाजपा प्रदेश महामंत्री के संज्ञान में डाला तो पुलिस हरकत में आई और आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया।
पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई अंशुल शर्मा व जेई रविंद्र कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा करीब चार करोड़ की लागत से महादेव से सरधना तक साढे़ पांच किमी सड़क का निर्माण कराया जा रहा हैं। महादेव में 390 मीटर सीसी सड़क व शेष पर ताकोल वाली सड़क का निर्माण कार्य होना है।
विज्ञापन

जेई अंशुल शर्मा ने बताया कि एक युवक ने सड़क चौड़ीकरण को लेकर मजदूरों के साथ अभद्रता की। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी को उन्होंने समस्या से अवगत कराया। पुलिस ने युवक पंकज त्यागी का चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed