फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth ends life by consuming poisonous substance.

Meerut News: जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने जान दी

Fri, 02 Oct 2026 08:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
Youth ends life by consuming poisonous substance.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। जुल्हेड़ा गांव में जहरीला पदार्थ खाने से युवक प्रवीण की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कारण घरेलू कलह का बताया गया है।
जुल्हेड़ा गांव निवासी रामपाल का बेटा प्रवीण मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार, घरेलू कलह के चलते वह पिछले कुछ समय से तनाव में था। बृहस्पतिवार शाम उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed