फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth dies in police custody

पुलिस हिरासत में युवक की मौत

Sat, 24 Jul 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in police custody
घटना को लेकर पुलिस अधिकारी व ग्रामीणों के बीच होती नोकझोंक। - फोटो : DHAMPUR
पुलिस हिरासत में युवक की मौत
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)। वन चौकी से राइफल चोरी के मामले में पूछताछ के लिए पकड़े गए वन वाचर सोनू कुमार (32) की पुलिस हिरासत में हालत बिगड़ गई। कालागढ़ पुलिस उसे लेकर बिजनौर के अफजलगढ़ स्थित सीएचसी पहुंची, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
सोनू की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया, बेकाबू भीड़ ने थाने में घुसने का प्रयास किया तो पुलिस ने थाने का गेट बंद कर लिया। भीड़ गेट तोड़कर थाने में दाखिल हो गई। थाने में घुसने के बाद पुलिस अधिकारी और ग्रामीण फिर से भिड़ पडे़। ग्रामीणों ने शव को थाना परिसर में रखकर प्रदर्शन किया। जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल ने बताया कि झिरना रेंज की कठपुलिया चौकी से एक राइफल चोरी हो गई थी। वन विभाग ने कालागढ़ थाने में तहरीर दी है। युवक को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। पूछताछ के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश के बाद ग्रामीण शांत हुए। संवाद
विज्ञापन

युवक की मौत पर कालागढ़ में हंगामा
कालागढ़ (बिजनौर)। वन चौकी से राइफल चोरी के मामले में पूछताछ के दौरान वन वाचर की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि वन विभाग के अधिकारियों ने पूछताछ के दौरान थर्ड डिग्री का प्रयोग कर उसे यातना दी, जिससे उसकी मौत हुई है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने थाने के बाहर युवक का शव रखकर प्रदर्शन किया। आरोपी अधिकारियों पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई की मांग की। मामला बढ़ता देख आसपास के कई थानों की पुलिस को बुला लिया गया। मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश के बाद ग्रामीण शांत हुए। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों झिरना रेंज की कठपुलिया चौकी से एक राइफल चोरी हुई थी। जिसकी तहरीर वन विभाग के अधिकारियों की ओर से कालागढ़ पुलिस को दी गई थी। कालागढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही थी। गांव कल्लूवाला निवासी कमलेश ने बताया कि उसके पति सोनू कुमार (32) को राइफल चोरी के मामले में कालागढ़ थाने के एसओ और एसआई ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। आरोप है कि थाने में पूछताछ के दौरान थर्ड डिग्री का प्रयोग किए जाने और यातना देने से सोनू की हालत खराब हो गई। मरणासन्न हालत में पुलिस उसे रिश्तेदारों के साथ अस्पताल लेकर दौड़ी, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
पुुलिस कस्टडी में वन वाचर की मौत की सूचना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीण एकत्र होकर थाने पहुंचे और पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों पर युवक की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने युवक को यातनाएं देने वाले पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों के आक्रोश को देख पुलिसकर्मियों ने थाने का गेट बंद कर लिया। जिससे
ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया। इस दौरान पुलिस व ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बेकाबू भीड़ थाने के गेट को तोड़कर अंदर दाखिल हो गई। थाने में घुसने के बाद पुलिस अधिकारी और ग्रामीण फिर से भिड़ पडे़। ग्रामीणों ने शव को थाना परिसर में रखकर प्रदर्शन किया। सूचना पर काशीपुर के एडिशनल एसपी प्रमोद कुमार, जसपुर के कोतवाल जगदीश सिंह देउपा, कुंडा थाना के एसआई अरविंद चौधरी, हरिद्वार, कोटद्वार, लैंसडान आदि से पुलिस अधिकारी कालागढ़ में पहुंच गए।
भाजपा नेता ग्रामीणों के पक्ष में उतरे
भाजपा नेता मलकीत सिंह, जिला महामंत्री भूपेंद्र सिंह बॉबी आदि व किसान यूनियन के मदन सिंह राणा, दर्शन सिंह रावत, दर्शन सिंह फौजी के अलावा सैकड़ों गण्यमान्य नागरिकों ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों और पीड़ित परिवार का समर्थन किया। इनका कहना था कि मामले ही सही से जांच होनी चाहिए। यदि जांच के नाम पर किसी निर्दोष को घर से उठाकर उसे थर्ड डिग्री देकर मौत के घाट उतारा जाएगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीएचसी से भेजा था हायर सेंटर
अफजलगढ़ के सीएचसी प्रभारी डॉ. रजनीश कुमार ने बताया कि सोनू की हालत खराब होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। इसके अलावा कालागढ़ पीएचसी में एक अन्य ग्रामीण पुष्पेंद्र कुमार निवासी धारा को भी हालत खराब होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया है। उसके साथ भी पुलिस पूछताछ कर रही थी।
पूछताछ के दौरान बिगड़ी युवक की हालत : निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व
जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल ने बताया कि झिरना रेंज की कठपुलिया चौकी से एक राइफल चोरी हो गई थी। कालागढ़ थाने में वन विभाग की ओर से तहरीर दी गई थी। कालागढ़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान ही उसकी हालत बिगड़ गई।
मामले की मजिस्ट्रेटी जांच होगी : एसएसपी
एसएसपी पौड़ी, रेणुका देवी ने बताया कि प्रशासन की ओर से सोनू प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी गई है। जांच शुरू होने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। पुलिस ने युवक के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

परिवार को छह लाख और पत्नी को मिलेगी नौकरी
पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग के अधिकारियों की जनप्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता के बाद निर्णय लिया गया कि सोनू के परिवार को छह लाख रुपये आर्थिक सहायता और उसकी पत्नी को कार्बेट रिजर्व में दैनिक वेतन पर नौकरी मिलेगी। महिला को एक वर्ष बाद स्थायी कर दिया जाएगा। तात्कालिक सहायता के रूप में कार्बेट टाइगर रिजर्व की उपनिदेशक कल्याणी ने 50 हजार रुपये एवं क्षेत्रीय (बढ़ापुर) विधायक सुशांत सिंह ने 21 हजार रुपये सोनू की पत्नी को दिए। इस दौरान एएसपी प्रदीप राय, प्रमोद कुमार, कोटद्वार के एसडीएम योगेश मेहरा, सुखविंदर सिंह, बिरसा सिंह, अफजलगढ़ के ब्लॉक प्रमुख प्रदीप सिंह बबली आदि उपस्थित रहे।

कालागढ़ थाने के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

कालागढ़ थाने के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण।- फोटो : DHAMPUR

थाना परिसर में मृतक का शव रखकर बिलखते परिजन।

थाना परिसर में मृतक का शव रखकर बिलखते परिजन।- फोटो : DHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed