फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth dies in a collision between two bikes

दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

Wed, 24 Nov 2021 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in a collision between two bikes
दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र में ब्लॉक कार्यालय के सामने दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
गांव सोना निवासी अमित (35) पुत्र बुद्धप्रकाश मंगलवार को परीक्षितगढ़ स्थित एक अस्पताल में गांव के ही मनोज भड़ाना को देखने जा रहा था। वहीं, सिकेड़ा निवासी अजित अपनी पत्नी पूनम के साथ गंगानगर स्थित आवास पर जा रहा था। परीक्षितगढ़ ब्लॉक के सामने दोनों की बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में अमित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अजित और पत्नी पूनम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन पर सूचना दी। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

दस वर्ष पहले हुई थी अमित की शादी
गांव सोना निवासी अमित की दस वर्ष पहले स्वाति से शादी हुई थी। उनका कोई बच्चा नहीं है। अमित की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का बुरा हाल हो गया। स्वाति रोते-रोते बेहोश हो गई। अन्य परिजन जानकारी मिलने पर पहले परीक्षितगढ़ थाने व बाद में मोर्चरी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बाइक की भिड़ंत, दो घायल
फलावदा। कस्बे के पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को इंचौली निवासी हर्ष अपनी बाइक से फलावदा आ रहा था। जैसे ही हर्ष फलावदा मवाना मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर लगने से हर्ष घायल हो गया। घायल का कस्बे में प्राइवेट चिकित्सक से उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed