फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth dies after surgery at hospital; family creates a ruckus.

Meerut News: अस्पताल में ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, परिजनों का हंगामा

Mon, 28 Sep 2026 09:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after surgery at hospital; family creates a ruckus.
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझा कर किया शांत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पूर्वा शेख लाल निवासी 23 वर्षीय ललित कोहली की सोमवार को गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पैर का ऑपरेशन होने के बाद खून की कमी बताकर युवक को दो यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। ब्लड चढ़ाने के कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

मेडिकल थाना क्षेत्र के मंगल पांडे नगर स्थित एक अस्पताल में पूर्वा शेख लाल निवासी ललित कोहली को 25 सितंबर को उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती किया था। परिजनों के अनुसार युवक का बाइक फिसलने से पैर टूट गया था। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसके पैर का ऑपरेशन किया। इसके बाद ललित का उपचार चल रहा था। सोमवार को चिकित्सकों ने उसके शरीर में खून की कमी बताई और दो यूनिट ब्लड चढ़ाया।
विज्ञापन

आरोप है कि ब्लड चढ़ाने के बाद अचानक ललित की हालत बिगड़ने लगी। परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। हंगामा की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को शांत किया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों के भागने पर बढ़ा आक्रोश
ललित की मौत से आक्रोशित परिजनों और अन्य लोगों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारी वहां से भाग गए। इसके बाद परिजनों का गुस्सा बढ़ गया। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed