{"_id":"6a0497f13759ec6c6e02a2c6","slug":"youth-beaten-up-after-altercation-fir-lodged-against-four-meerut-news-c-73-1-mct1008-107190-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कहासुनी के बाद युवक को पीटा, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कहासुनी के बाद युवक को पीटा, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में कहासुनी के बाद शिवा पुत्र रतन के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपी विशेष, तरुण, अजय व बॉबी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़ित शिवा के भाई अमन ने तहरीर में बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह गांव के हनुमान मंदिर के पास खड़ा था। इसी बीच किसी बात को लेकर आरोपियों से उसकी से कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि इसके के कुछ ही देर बाद आरोपी लाठी-डंडों लेकर घर पहुंच गए और घर के बाहर खड़े उसके भाई शिवा पर हमला कर दिया। हमले में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाव के लिए पहुंचे उसके परिजनों को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -