फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth attacked with sharp weapon

Meerut News: बिल्ली के बच्चे को लेकर हुए विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला

Thu, 04 Jun 2026 07:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with sharp weapon
- पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के खुशहाल नगर में बिल्ली के बच्चे को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसियों ने एक राय होकर नौशाद पर धारदार हथियारों और ईंटों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
श्यामनगर-खुशहालनगर निवासी अजमल उर्फ अज्जू ने लिसाड़ी गेट पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे उनका बिल्ली का बच्चा पड़ोसी आसिफ के घर चला गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान आसिफ के भाई भी मौके पर पहुंच गए और मामला बढ़ गया। पीड़ित के अनुसार उस समय वहां मौजूद उसके भाई नौशाद पर आसिफ, उसके भाई अमन, कमर और आरिफ तथा काशिफ ने मिलकर हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि सभी ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियारों और ईंटों से पीड़ित के भाई पर वार किए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी घायल को मृत समझकर मौके से फरार हो गए। जाते समय उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को भी जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद परिजनों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर जानलेवा धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल का कहना है कि आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में लग गई है।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed