फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth attacked; FIR registered against three individuals

Meerut News: युवक पर हमला, तीन के खिलाफ प्राथमिकी

Fri, 16 Oct 2026 08:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked; FIR registered against three individuals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। डालमपुर गांव में घर के बाहर बैठे गौरव पर पड़ोसी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डालमपुर निवासी गौरव पुत्र वीरेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने चाचा भूपेंद्र के घर के सामने बैठा हुआ था। आरोप है कि विपिन शराब के नशे में वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। गौरव ने गाली देने से मना किया तो आरोपी वहां से चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद विपिन अपने भाई ललित और अजीत के साथ वापस आया और गौरव पर हमला कर दिया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed