{"_id":"6a7b4d409a51b8503307b89e","slug":"youth-assaulted-while-out-to-watch-kanwar-yatra-fir-registered-meerut-news-c-73-1-mct1008-108268-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कांवड़ यात्रा देखने गए युवक से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कांवड़ यात्रा देखने गए युवक से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी शुभम के साथ सोमवार रात कस्बे के मेन बाजार में कांवड़ यात्रा देखने के दौरान धक्का लगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद आयान ने शुभम के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। पीड़ित की तहरीर पर सरूरपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
करनावल निवासी शुभम पुत्र पिंटू ने प्राथमिकी में बताया कि वह सोमवार रात करीब नौ बजे मेन बाजार में कांवड़ यात्रा देख रहा था। इसी दौरान करनावल निवासी आयान से धक्का लगने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि आयान ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में शुभम के सिर में चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चला गया। थाने पहुंचे पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --