{"_id":"6abfd25dee27538bed0e97b3","slug":"youth-arrested-with-a-country-made-pistol-while-lying-in-wait-to-commit-robbery-meerut-news-c-73-1-mct1007-108913-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लूट की फिराक में खड़ा युवक तमंचे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लूट की फिराक में खड़ा युवक तमंचे के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
- कैथवाड़ी-भदौड़ा संपर्क मार्ग पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, पूछताछ में साथियों के नाम बताए
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। कैथवाड़ी-भदौड़ा संपर्क मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने लूट की फिराक में खड़े किनोनी निवासी ललित को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने साथियों का इंतजार कर रहा था। पूछताछ में उसने पुलिस को अपने साथियों के नाम भी बताए। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कैथवाड़ी से भदौड़ा जाने वाले मार्ग पर जंगल के पास एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ललित निवासी किनौनी बताया।
सीओ के अनुसार, पूछताछ में ललित ने बताया कि वह अपने साथियों के आने का इंतजार कर रहा था और उनके साथ मिलकर लूट की वारदात करने की योजना थी। पुलिस उसके बताए साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।