फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Younger brother sold house worth Rs 1.10 crore, elder filed report

Meerut News: छोटे भाई ने बेचा 1.10 करोड़ का मकान, बड़े ने रिपोर्ट दर्ज कराई

Tue, 04 Mar 2025 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Younger brother sold house worth Rs 1.10 crore, elder filed report
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के सम्राट पैलेस स्थित मकान छोटे भाई ने 1.10 करोड़ रुपये में बेच दिया। इस पर बड़े भाई ने छोटे भाई समेत चार के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सम्राट पैलेस निवासी राजीव मित्तल ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पिता जगत प्रकाश मित्तल ने वर्ष 1990 में मकान खरीदा था। वर्ष 1993 में छोटे भाई दीपक मित्तल के नाम पावर ऑफ अटॉर्नी कर दी थी। आरोप है कि बाद में दीपक मित्तल और उसकी पत्नी निशा मित्तल के द्वारा अपमानजनक व्यवहार के कारण वर्ष 2008 में पावर ऑफ अटॉनी और वसीयत निरस्त करा दी गई। 27 सितंबर 2009 को उनके पिता की मृत्यु हो गई। मकान मालिक में उनके पिता का ही नाम चला आ रहा था। अप्रैल 2011 में उनकी मां माधुरी मित्तल का भी निधन हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद इस मकान के वारिस राजीव मित्तल और छोटा भाई दीपक मित्तल और बहन आभा गर्ग हैं। आरोप है दीपक मित्तल ने उनकी बिना मर्जी के धोखाधड़ी से यह मकान लवली बंसल को 1.10 करोड़ में बेच दिया। इसमें गवाह के रुप में दीपक मित्तल का बेटा प्रतीक मित्तल और लवली बंसल की ओर अनिल बंसल थे। जबकि दीपक मित्तल को मकान बेचने का कोई अधिकारी नहीं था। कोर्ट के आदेश पर नौचंदी थाना पुलिस ने दीपक मित्तल, लवली बंसल, प्रतीक मित्तल, अनिल बंसल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed