{"_id":"6a959327d3e3ad0ce90a027e","slug":"young-woman-molested-at-fair-relatives-beat-up-the-accused-police-accused-of-letting-him-go-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106364-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेले में युवती से छेड़छाड़, परिजनों ने आरोपी को पीटा, पुलिस पर छोड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेले में युवती से छेड़छाड़, परिजनों ने आरोपी को पीटा, पुलिस पर छोड़ने का आरोप
विज्ञापन
मेले में युवती से छेड़छाड़, परिजनों ने आरोपी को पीटा, पुलिस पर छोड़ने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। कस्बे में मीठेपुर मार्ग पर चल रहे 10 दिवसीय रक्षाबंधन मेले में रविवार देर रात भीड़भाड़ के बीच एक युवती से मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज कर दी। परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। वीडियो में परिजन आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, पुलिस पर आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाया जा रहा है।
लावड़ कस्बे में रक्षाबंधन मेला चल रहा है। रविवार देर रात एक गांव की युवती परिजनों के साथ मेला देखने पहुंची थी। झूला ग्राउंड में भीड़ के बीच एक मनचले ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती ने पहले कोई विरोध नहीं किया। आरोप है कि मनचले ने दोबारा छेड़छाड़ की तो युवती ने विरोध किया। इस पर आरोपी ने युवती के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। युवती ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। मौके पर भीड़ एकत्र होने पर लोगों ने भी युवक को पीटा। कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में बना लिया। वायरल वीडियो में परिजन युवक को पकड़कर पुलिसकर्मियों को सौंपते नजर आ रहे हैं।
परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने आरोपी को हिरासत में लेने के बजाय छोड़ दिया, जिसके बाद वह मौके से भाग गया। पुलिस की इस कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी की जा रही है कि पुलिस ने आरोपी को क्यों छोड़ा। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- --