{"_id":"6786c6d12c65607f1b0e0e6a","slug":"young-united-ajax-meerut-sporting-in-semi-finals-meerut-news-c-72-1-mrt1059-127376-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: यंग यूनाईटेड, एजेक्स, मेरठ स्पोर्टिंग सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: यंग यूनाईटेड, एजेक्स, मेरठ स्पोर्टिंग सेमीफाइनल में
विज्ञापन
आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में आज होगी फाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ंत
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के मैदान पर जिलास्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में मंगलवार को लीग मैच में पांच मुकाबले खेले गए। यंग यूनाईटेड, एजेक्स टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
पहला मैच एमवाईएफए और स्टोन स्टार के बीच हुआ। 2-0 से एमवाईएफए ने जीत दर्ज की। सफीन और फराज ने एक-एक गोल किया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सफीन बने। दूसरे मुकाबले में यंग यूनाईटेड ने चंदा एफसी को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सुमित पांडे को चुना गया। तीसरा मुकाबला एजेक्स और स्पॉटन के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। एजेक्स की ओर से जैद और स्पॉटन की ओर से रोहित ने गोल दागा। एक-एक गोल के चलते मैच ड्रॉ हो गया। अंकों के आधार पर एजेक्स टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रोहित को मुख्य अतिथि रहे। आर्चरी खिलाड़ी सुशील पंवार ने सुशील वत्स स्मृति ट्रॉफी प्रदान की।
चौथा मुकाबला मेरठ स्पोर्टिंग और एमएफए के बीच हुआ। मेरठ स्पोर्टिंग ने 4-0 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अनुभव को आईआईएमटी फिजिकल एज्यूकेशन के डीन वीएस पटियाल ने ट्रॉफी प्रदान की। अंतिम मुकाबला जेनएक्स और गरुड़ के बीच हुआ। जेनएक्स ने 4-1 से मुकाबला तो जीत लिया, परंतु टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
मेरठ फुटबॉल संघ के सचिव ललित पंत, अध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया जिला फुटबॉल संघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में बुधवार दोपहर दो बजे पहला सेमीफाइनल मुकाबला मेरठ स्पोर्टिंग और एबीसीडी और दूसरे मुकाबले में एजेक्स की टीम यंग यूनाईटेड का सामना करेगी।