फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young men in car kidnapped real sisters

Meerut News: सगी बहनों का कार सवार युवकों ने किया अपहरण

Wed, 24 Jul 2024 07:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
Young men in car kidnapped real sisters
जानीखुर्द। गांव पांचली खुर्द के बस स्टैंड पर खड़ी दो सगी बहनों का मंगलवार को कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने पर आरोपी दोनों बहनों को गांव डालूहेड़ा के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित युवतियों के पिता ने जानी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव पांचली खुर्द निवासी व्यक्ति के अनुसार, मंगलवार को उसकी दो बालिग पुत्री मेरठ जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़ी थी। इस दौरान कार सवार युवक बस स्टैंड पर आए। युवकों ने दो बहनों को जबरन कार में डाल लिया। आरोपी दोनों का अपहरण कर बागपत की ओर फरार हो गए। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने घटना देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की। घेराबंदी देखकर आरोपी मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव डालूहेड़ा के पास दोनों बहनों को कार से धक्का देकर फरार हो गए। जानी थाने में आरोपी कार सवार युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। जानी थानाध्यक्ष प्रजंत त्यागी के अनुसार, जांच में घटना संदिग्ध मालूम पड़ रही है। पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed