{"_id":"66a05c6a018e74150d07f477","slug":"young-man-working-in-kanwar-seva-camp-drowns-in-ganga-river-dies-sardana-news-c-73-1-smrt1027-102496-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कांवड़ सेवा शिविर में काम कर रहा युवक गंगनहर डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कांवड़ सेवा शिविर में काम कर रहा युवक गंगनहर डूबा, मौत
विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव सिसौला के पास लगे कांवड़ सेवा शिविर की विद्युत लाइन ठीक करने के लिए गंगनहर को तैरकर पार कर रहा युवक डूब गया। देर शाम डूबे युवक का शव गंगनहर से बरामद कर लिया गया है।
गांव सतवाई निवासी ग्रामीण कांवड़ मार्ग पर गांव सिसौला के सामने काफी वर्षों से कांवड़ सेवा शिविर लगाते आ रहे हैं। इस वर्ष भी सतवाई के ग्रामीणों ने कांवड़ सेवा शिविर लगाया हुआ है।
मंगलवार शाम शिविर में काम करने वाला सतवाई निवासी सुनील (36) पुत्र रणवीर सिंह गंगनहर के दूसरे छोर से शिविर में आ रही विद्युत लाइन के तारों को ठीक करने के लिए गंगनहर में उतारा। वह तैर कर नहर पार कर दूसरी ओर जा रहा था। इस दौरान वह पानी के तेज बहाव में फंसकर डूब गया। उसे डूबते देख कई युवक बचाने के लिए गंगनहर में कूद पड़े, लेकिन वह सुनील को बचा नहीं पाए। काफी तलाश के बाद सुनील का शव ग्रामीणों ने गंगनहर से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
जानी थानाध्यक्ष प्रजंत त्यागी के अनुसार, घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनाें ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव लेकर अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के छह साल की एक बेटी और तीन साल का एक बेटा है। मृतक सुनील परिवार में अकेला कमाने वाला था। सुनील की मौत की जानकारी पर गांव सतवाई और मृतक के परिवार में शोक छा गया।