फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man who went out for work goes missing

Meerut News: मजदूरी के लिए निकला युवक लापता

Sun, 26 Oct 2025 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Young man who went out for work goes missing
रोहटा। लापता अनिलका फाइल फोटो। परिजन
रोहटा। घर से शनिवार सुबह मजदूरी के लिए निकला युवक देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रोहटा निवासी राजू पुत्र विजयपाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका भाई अनिल शनिवार सुबह मजदूरी के लिए घर से निकला था। देर रात तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास के इलाकों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने बताया कि अनिल का मोबाइल फोन बंद है, जिससे किसी अनहोनी की आशंका गहराती जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश में टीम लगा दी गई है। जल्द ही उसे खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed