फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man travelling in a car died and two injured in a road accident

सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत, दो घायल

Tue, 22 Jul 2025 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Young man travelling in a car died and two injured in a road accident
मृतक संदीप की फाइल फोटो
जानीखुर्द (मेरठ)। मेरठ-बागपत मार्ग पर रविवार देर रात कार की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। दुर्घटना में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उपचार के दौरान बालैनी जिला बागपत निवासी बी. फार्मा के छात्र संदीप यादव (20) की मौत हो गई। घायल दोनों युवकों की हालत भी गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

जिला बागपत के गांव बालैनी निवासी कुछ युवक रविवार शाम हरिद्वार डाक कांवड़ लेने के लिए कैंटर गाड़ी से चले थे। रास्ते में उनकी गाड़ी की बैटरी खराब हो गई। उन्होंने गांव बालैनी निवासी संदीप यादव (20) पुत्र सुरेंद्र इसकी जानकारी दी। संदीप यादव अपने दोस्तों बालैनी निवासी लक्की व मुकेश के साथ नई बैटरी लेकर अपने दोस्तों को देने के लिए देर रात में कार से चला था।
विज्ञापन

मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव नेक के पास आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से उनकी कार टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। क्षतिग्रस्त कार के अंदर फंसकर संदीप यादव, लक्की और मुकेश बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों युवकों को कार से गंभीर अवस्था में बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों घायलों को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान घायल संदीप यादव की मौत हो गई। दुर्घटना की रिपोर्ट अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज करवाई गई है। मृतक संदीप यादव के पिता सुरेंद्र खेती का काम करते हैं। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक संदीप यादव बी.फार्मा की पढ़ाई कर रहा था।

मृतक संदीप की फाइल फोटो

मृतक संदीप की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed