फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man murdered by friend who smashed his head with a brick; accused arrested.

Meerut News: युवक की दोस्त ने की ईंट से सिर कूचकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Jun 2026 09:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
Young man murdered by friend who smashed his head with a brick; accused arrested.
- सोमवार सुबह लाला मोहम्मदपुर के खाली मैदान में पड़ा मिला शव
विज्ञापन

- हिंदू संगठन ने आरोपी के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की मांग, कंकरखेड़ा थाने पर किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के न्यू गोविंदपुरी निवासी विपिन (35) की उसके दोस्त लाला मोहम्मदपुर गांव निवासी तालिब ने शराब के नशे में रविवार रात ईंट से सिर कूचकर कर हत्या कर दी। उसका शव घर से एक किलोमीटर की दूरी पर लाला मोहम्मदपुर गांव के खाली पड़े मैदान में सोमवार सुबह मिला। शव के ऊपर उसकी बाइक पड़ी हुई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने आरोपी तालिब को पकड़ लिया। आरोपी वेल्डिंग का काम करता है। आरोपी ने बताया कि दोनों की लगभग 15 वर्ष पुरानी दोस्ती थी। रविवार रात शराब पीने के दौरान कहासुनी होने पर उसने विपिन की हत्या कर दी। आरोपी दूसरे समुदाय का होने के कारण सोमवार शाम हिंदू संगठन के लोग थाने पहुंचे और हंगामा कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मृतक के भाई की ओर से हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली।
कंकरखेड़ा के अबंडेकर रोड स्थित न्यू गोविंदपुरी निवासी सुगम ने बताया कि उसका बड़ा भाई विपिन मजदूरी करता था। वह रविवार शाम को वह मजदूरी करके घर आया था। करीब सात बजे वह अपने दोस्त तालिब के साथ गया था, मगर लौट कर नहीं आया। परिजन पूरी रात उसे तलाशते रहे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह लाला मोहम्मदपुर गांव के खाली मैदान में ग्रामीणों ने युवक का शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर मृतक की पहचान विपिन के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी के अनुसार, पुलिस ने विपिन के मोबाइल के आधार पर जांच शुरू की। जांच पड़ताल में आरोपी तालिब की पुलिस को जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी कहना है कि आरोपी के पुलिस हिरासत में है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त ईंट व आरोपी के कपड़े बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
-शराब पीने के बाद दोनों में हुई कहासुनी
एसपी सिटी के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो दोनों करीब 15 साल से दोस्त थे। रविवार देर शाम दोनों ने हाईवे पर देसी शराब के ठेके से शराब खरीदी। दोनों ने वहां शराब पी। इसके बाद दोनों लाला मोहम्मदपुर खाली मैदान पर गए। वहां उन्होंने और शराब पी। इसी बीच दोनों के बीच गाली-गलौज हो गई, लेकिन दोनों में समझौता हो गया। आरोपी तालिब ने कुछ देर बाद पास में पड़ी ईंट उठाकर विपिन के सिर में पांच से अधिक वार कर दिए। इससे वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। वह मौके से भाग गया था। हमले के बाद विपिन की मौके पर ही मौत हो गई।

- घर जाकर खाना खाया और सो गया
आरोपी ने बताया कि दोस्त की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद वह पैदल ही घर गया। आरोपी के कपड़े खून में हो गए थे। आरोपी ने हाथ मुंह धोकर खून से सने कपड़े बाहर जाकर फेंक दिए। इसके बाद उसने घर आकर खाना खाया और आराम से सो गया। पुलिस आरोपी के घर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी ने घर से भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed