{"_id":"6580a0fe8f4aa8ab9c00d3b4","slug":"young-man-married-twice-in-a-week-got-into-a-fight-after-an-uproar-meerut-news-c-72-1-smrt1021-9864-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवक ने एक सप्ताह में की दो शादी, हंगामे के बाद मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवक ने एक सप्ताह में की दो शादी, हंगामे के बाद मारपीट
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में श्यामनगर निवासी युवक ने एक सप्ताह में दो शादी कर ली। दूसरी पत्नी को जब पता चला तो उसने हंगामा कर दिया। उसके मायके वालों ने आरोपी के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
श्यामनगर निवासी एक युवक की पिछले दिनों शादी हुई थी। इसके एक सप्ताह बाद ही उसने दूसरी शादी कर ली। सोमवार को दूसरी पत्नी को जब उसकी पहली शादी का पता चला तो वह आगबबूला हो गई। उसने हंगामा करते हुए परिजनों को फोन पर सूचना दी। इस पर विवाहिता के मायके वाले भी पहुंच गए। दोनों पक्षों की पंचायत बैठ गई। पंचायत में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए आमने-सामने आ गए। दूसरी विवाहिता के मायके वालों ने आरोपी के घर में घुसकर मारपीट कर तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस का कहना है अभी कोई शिकायत नहीं की गई है। तहरीर आने पर जांच की जाएगी।