फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man injured by stabbing

Meerut News: युवक को चाकू मारकर घायल किया

Sat, 18 Apr 2026 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Young man injured by stabbing
मवाना। मोहल्ला तिहाई निवासी रजत को बृहस्पतिवार देर रात दूसरे मोहल्ले के युवक ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए परिजन मेरठ ले गए। मोहल्ला तिहाई निवासी सोनू कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका भाई रजत कुमार पर 16 अप्रैल की रात 11 बजे मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी युवक ने चाकू से 10 से 12 वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रजत को अधमरा छोड़कर आरोपी मौके से भाग गए थे। रजत की हालत गंभीर होने पर मेरठ इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां वह आईसीयू में है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed