{"_id":"6a3ff21c40c5151f7c0d3aed","slug":"young-man-hangs-himself-in-room-dies-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112819-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवक ने कमरे में फंदा लगाया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवक ने कमरे में फंदा लगाया, मौत
Sat, 27 Jun 2026 09:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 27 Jun 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के बेगमाबाद में शनिवार देर शाम अर्जुन (25) ने कमरे में फंदा लगा लिया। पुलिस ने युवक को तत्काल सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बेगमाबाद निवासी अर्जुन पुत्र छोटे शनिवार शाम अपने कमरे में थे। पुलिस के अनुसार परिजनों ने उसके कमरे में उसका शव पंखे पर लटका देखा। उसे नीचे उतारकर 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को बेहोशी की हालत में सीएचसी लेकर गई, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। साक्ष्य एकत्र किए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।