फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man hanged himself due to domestic dispute

Meerut News: गृह क्लेश में युवक ने फंदा लगाया

Thu, 10 Oct 2024 06:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself due to domestic dispute
खरखौदा। मंगलवार रात से लापता चल रहे कस्बा खरखौदा निवासी युवक बुधवार को खरखौदा में ही डीएवी डिग्री कॉलेज के सामने बाग में पेड़ से फांसी पर लटका मिला। मृतक की पहचान खरखौदा के माता मोहल्ला निवासी योगेंद्र जाटव (45) पुत्र राजेंद्र जाटव के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरखौदा के जंगल में डीएवी डिग्री कॉलेज के सामने कस्बा निवासी विजय गुप्ता का आम का बाग है। बुधवार सुबह खरखौदा निवासी कुछ लोग जब अपने खेतों पर जा रहे थे। उन्होंने बाग में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे एक युवक को फांसी पर लटके देखा। पुलिस ने शव को उतारकर पहचान कराने का प्रयास किया। खरखौदा के ही माता मोहल्ला निवासी राजेंद्र जाटव ने मृतक की पहचान अपने बेटे योगेंद्र के रूप में की। राजेंद्र ने बताया कि उसका बेटा राजमिस्त्री का कार्य करता था तथा मंगलवार शाम से घर से लापता था। परिवार वालों ने खोजबीन का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। उधर, पुलिस का कहना है कि गृह क्लेश के चलते युवक ने फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अलावा मौके पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed