{"_id":"6afde2abfab4ddcf9f0871ea","slug":"young-man-found-dead-in-temple-meerut-news-c-73-1-smrt1029-109453-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मंदिर में मृत मिला युवक, बैग में मिले कागजों के आधार पर हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मंदिर में मृत मिला युवक, बैग में मिले कागजों के आधार पर हुई पहचान
विज्ञापन
खरखौदा के गांव धनौटा में मंदिर परिसर में मृत मिला अर्धविक्षिप्त युवक(पुलिस)
नोट-हापुड़ के ध्यानार्थ
-- -- -- -- -- -- -- -- --
- दो माह से मंदिर में रह रहा था हापुड़ का युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा(मेरठ )। मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव धानौटा के सामने स्थित बाबा मोहनराम मंदिर में बुधवार सुबह एक युवक मृत अवस्था में मिला। युवक पिछले करीब दो माह से मंदिर में रह रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें आधार कार्ड, बैंक की पासबुक समेत कई कागजात मिले। इनके आधार पर युवक की पहचान विपिन पुत्र सोमपाल निवासी हाफिजपुर उबारकपुर, जिला हापुड़ के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है।
ग्रामीणों के अनुसार, विपिन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह करीब दो माह से मंदिर में ही रह रहा था। गांव के लोग उसे खाने-पीने के लिए भोजन दे देते थे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव पांची में उसकी बहन रहती है। पहले वह बहन के पास भी रहा था, लेकिन कई माह से बैग लेकर इधर-उधर घूम रहा था। वह दिन में आसपास के क्षेत्र में घूमता था और रात मंदिर या आसपास के जंगल में गुजारता था।
बुधवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर परिसर में पहुंचे तो मंदिर परिसर में उसका शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने खरखौदा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। तलाशी के दौरान मिले दस्तावेज से उसकी पहचान होने पर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि परिजनों के आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
-- -- -- -- -- -- -- --