फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man beaten for complaining about encroachment

Meerut News: अतिक्रमण की शिकायत करने पर युवक को पीटा

Fri, 21 Feb 2025 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten for complaining about encroachment
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा करनावाल में अतिक्रमण की शिकायत करने पर आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। इससे युवक घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा करनावल निवासी लोकेश ने तहरीर में बताया कि कस्बा निवासी कुछ आरोपियों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसे लेकर उसने तीन महीने पहले मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। इस कारण आरोपी उससे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि शिकायत पत्र के आधार पर बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कर्मचारी अतिक्रमण हटाने के लिए गए थे। इस पर नगर पंचायत कर्मचारियों ने फोन कर उसे अतिक्रमण स्थल पर बुलाया। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसमें वह घायल हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। थाना पहुंचकर पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed