फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man attacked with spear for driving away stray animals, injured

Meerut News: आवारा पशुओं को भगाने पर युवक पर भाले से हमला, घायल

Sun, 28 May 2023 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Young man attacked with spear for driving away stray animals, injured
रोहटा। गांव किनौनी में खेतों में लावारिस घूम रहे पशुओं को लेकर ग्रामीणों के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक भाला लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी रोहटा में भर्ती कराया। घायल के परिजनों ने थाने में नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव किनौनी निवासी सनोज पुत्र बिजेंद्र सिंह ने तहरीर में बताया कि शनिवार शाम वह खेतों पर घूम रहे निराश्रित पशुओं को भगाने के लिए गया था। उसी दौरान दूसरे पक्ष का नरेश भी मौके पर पहुंच गया। तभी वहां आवारा घूम रहे पशुओं को भगाने पर दोनों पक्षों में गाली गलौज हो गई। इस दौरान गाली का विरोध करने पर सनोज पर नरेश ने भाले से हमला कर दिया। हमले में सनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। किसानों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि घायल पक्ष की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed