फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man attacked with a sharp-edged weapon at a textile factory.

Meerut News: कपड़ा फैक्टरी में युवक पर धारदार हथियार से हमला किया

Sat, 25 Jul 2026 08:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
Young man attacked with a sharp-edged weapon at a textile factory.
घायल के पिता की तहरीर पर नौचंदी थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में स्थित कपड़ा फैक्टरी में काम कर रहे युवक आयान ने शुक्रवार को रिहान व उसके साथी पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

करीमनगर निवासी असलम ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनका 18 वर्षीय बेटा आयान शास्त्रीनगर सेक्टर-11 स्थित दानिश की कपड़ा फैक्टरी में काम करता है। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे फैक्टरी में काम के दौरान आरोपी रिहान अपने एक अज्ञात साथी के साथ वहां पहुंचा। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद धारदार हथियार से युवक पर कई बार हमला कर दिया। घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हमले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल से मामले को लेकर जानकारी की। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed