{"_id":"69a9ee968920a76c9d03d12b","slug":"young-man-attacked-and-snatched-mobile-and-cash-in-subhashnagar-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1125004-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सुभाषनगर में युवक पर हमला कर मोबाइल और नकदी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सुभाषनगर में युवक पर हमला कर मोबाइल और नकदी छीनी
विज्ञापन
मेरठ। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में गली के बाहर बैठे युवक ने रंग लगाने का विरोध किया। जिस पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। उसका मोबाइल और 16 हजार रुपये भी छीन लिए। पीड़ित की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सुभाषनगर निवासी रजनीश कुमार ने बताया कि होली के दिन सुबह वह अपनी कालोनी में बैठा था। इसी दौरान कालोनी के ही विक्की आया और उसने उसे रंग लगाने का प्रयास किया। उसने मना किया तो आरोपी ने गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने मोबाइल छीन लिया और जेब में रखे 16 हजार रुपये भी ले गया। सीओ सिविल लाइंस अभिषेक तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -
महिला से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
मेरठ। कोतवालीा थाना के पूर्वा अहिरान निवासी तुषार सैनी ने बताया कि उसका तहेरा भाई उसके पिता से गाली गलौज कर रहा था। उसने व मां उर्मिला ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उसने मां को धक्का दे दिया। सीढि़यों से गिरने से मां को सिर में गंभीर चोट लगी है। उन्हें गंभीर हालत में नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद