फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yogi will make Moored Meerut, the smart city will run, Metro train will run

इंतजार खत्म : सीएम योगी ने लगायी मुहर, मेरठ में जल्द दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन

Wed, 28 Jun 2017 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 28 Jun 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
Yogi will make Moored Meerut, the smart city will run, Metro train will run
मेट्रो ट्रेन की फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

स्मार्ट सिटी की परीक्षा में तीन बार फेल होने वाला मेरठ चौथी परीक्षा में पास हो जायेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ सहित प्रदेश के पांच शहरों के लिए इस बात का वादा किया। मेरठ में मेट्रो परियोजना की भी संस्तुति करने की बात योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में प्रदेश सरकार के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करने के दौरान कही। मुख्यमंत्री की इन दो बड़े मुद्दों पर घोषणा को मेरठ वासियों ने सराहा है।

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने 100 दिन के कार्यकाल की रिपोर्ट प्रस्तुत करते समय मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मेरठ की जनता को स्मार्ट सिटी का तोहफा दिया जाएगा। जिससे यह साफ हो गया है कि अब मेरठ को रायबरेली के साथ दौड़ लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इतना जरूर है कि नए सिरे से तैयार किए जाने वाले स्मार्ट सिटी प्रपोजल नगर निगम प्रशासन को मजबूती से तैयार करना होगा। अगले माह से नए प्रपोजल पर कार्य शुरू होने की उम्मीद है। क्योंकि इसी वर्ष भारत सरकार बाकी बचे स्मार्ट शहरों की सूची जारी करेगी।
विज्ञापन


 योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद महापौर हरिकांत अहलुवालिया ने कहा है कि मेरठ की देश में अपनी पहचान है। अभी तक स्मार्ट शहरों की सूची में मेरठ का नाम न आने के पीछे पिछली प्रदेश सरकार थी। अखिलेश सरकार ने मेरठ के साथ धोखा करने के लिए रायबरेली को साथ खड़ा कर दिया था। अब हमारे मुख्यमंत्री ने मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा कर दी है। जो मेरठ की जनता के लिए एक तोहफे से कम नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी 
मेरठ में मेट्रो ट्रेन को लेकर सपा सरकार ने सियासी दांव खेला था। मेट्रो प्रोजेक्ट में शामिल वाराणसी और कानपुर से मेरठ की तैयारी ज्यादा तेज थी। लेकिन सपा सरकार खेल करते हुए इन दोनों शहरों की तैयारियों को आगे करने के लिए पचास करोड़ रुपये का प्रावधान रखते हुए मेरठ को दरकिनार कर दिया था। सियासी लाभ हानि के खेल में मेरठ से धोखा किया गया। 


मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट की संस्तुति करके  मेरठ को एक और तोहफा दे दिया। एक तरफ जहां रैपिड ट्रेन का पैसा पहले ही मंजूर हो चुका है। वहीं अब शहर के भीतर मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट को संस्तुति मिलने के बाद मेरठ के विकास में चार चांद लगना तय है। ये मेट्रो ट्रेन मेरठ शहर के बाहरी इलाकों से भीतरी क्षेत्र में सफर करायेगी। इसके प्रोजेक्ट में शहर में 32 स्टेशन प्रस्तावित हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed