फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yogi will arrive in Ramala for a while, construction of a plant made of 308 crores

सीएम योगी ने दिलाया भरोसा, कहा- 20 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

Sat, 23 Dec 2017 08:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 23 Dec 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
Yogi will arrive in Ramala for a while, construction of a plant made of 308 crores
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंवेस्टर्स समिट 2018 के जरिए यूपी में पांच हजार करोड़ रुपये का निवेश कराएंगे। बीस लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। एक लाख सिपाही और चार लाख शिक्षकों की भर्ती होगी। स्किल डेवलपमेंट के जरिए रोजगार दिया जाएगा। यूपी में डार्क जोन खत्म किए जाएंगे। किसानों को हक मिलेगा। बेटियों की सम्मान की रक्षा होगी। चेताया कि अपराध करने वाले को या तो यूपी या फिर धरती छोड़नी पड़ेगी। सपा और बसपा पर सूबे की 21 चीनी मिल बेचने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन


शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने रमाला में चीनी मिल के विस्तारीकरण का शिलान्यास और किसान उर्जा दक्ष पंप आवंटन योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने एलान किया कि लखनऊ में 21 से 22 फरवरी को होने वाले इंवेस्टर्स समिट 2018 के लिए उद्योगपतियों से बातचीत हो गई है। प्रदेश में पांच हजार करोड़ रुपये का निवेश कराया जाएगा। उद्यमियों को भयमुक्त वातावरण का भरोसा दिया गया। निवेश से सूबे के बीस लाख युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। सीएम ने यूपी पुलिस में एक लाख सिपाहियों की भर्ती के अलावा टीईटी से चार लाख शिक्षकों की भर्ती का भरोसा भी युवाओं को दिया। किसानों की उपज ल्का बेहतर दाम, आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन


पढ़ें : सीएम दौरे को देख नींद से जागा सिस्टम, 19 करोड़ का भुगतान
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अफसरों को चेताया कि अगर नौकरी करनी है तो बहू-बेटी के सम्मान और सुरक्षा में चूक नहीं होनी चाहिए। साथ ही यहां तक कह दिया कि अपराधी अगर अपराध नहीं छोड़ेंगे तो उन्होंने यूपी में नहीं रहने दिया जाएगा। धरती पर रहना है तो अपराध छोड़ना ही पड़ेगा। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा, उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, पशुधन मंत्री एसपी सिंह बघेल, विधि एवं न्याय अतिरिक्त उर्जा स्रोत एवं राजनीति पेंशन मंत्री बृजेश पाठक मौजूद रहे।

किसानों को दिलाएंगे हक : सुरेश राणा

Yogi will arrive in Ramala for a while, construction of a plant made of 308 crores
मंच पर सीएम समेत अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा  यूपी सरकार किसानों को उनका हक दिलाएगी। चीनी मिलों की पेराई क्षमता बढ़ाई जा रही है। जिन चीनी मिलों पर किसानों के गन्ने का भुगतान बकाया हैं, जल्द दिलाया जाएगा।

रमाला में किसानों से कहा  मलकपुर चीनी मिल से भी बकाया भुगतान जल्द ही किसानों को कराया जाएगा। यूपी सरकार किसानों को उपज का सही दाम देने और आय बढ़ाने पर फोकस कर रही है। किसान देश का अन्नदाता है। बंद पड़ी चीनी मिलों को चलवाने का कार्य भाजपा ने किया है। सपा और बसपा ने इन चीनी मिलों को बेच दिया था। रमाला चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ने से शामली, बागपत और मुजफ्फरनगर के किसानों को लाभ होगा। यूपी में भाजपा की सरकार बनने से अपराधी कांप रहे हैं। इनामी मारे जा रहे हैं और प्रदेश को छोड़कर भाग रहे हैं। 27 मेगावाट के बिजली का प्लांट लगने से रमाला क्षेत्र के गांवों को 24 घंटे बिजली मिलेगी। केंद्र सरकार के साथ मिलकर किसानों को उनका हक और युवाओं को रोजगार दिलाने का काम किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed