योगी सरकार के 1 साल पर बोले सपा नेता, न विकास, न लगी अपराध पर लगाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने पर सपाइयों ने सरकार पर जमकर तंज कसे। कहा कि इस सरकार ने न तो जनता का काम किया और न ही अपराधों पर लगाम लगी। ऐसे ही हालात रहे तो सपाई सड़कों पर उतरकर आंदोलन को मजबूर होंगे।
जेल चुंगी स्थिति पार्टी कार्यालय पर सपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने एक साल के कार्यकाल में प्रदेश की जनता को निराश और हताश किया है। सपा की अखिलेश यादव सरकार ने जो विकास के कार्य किए थे, उन्हें मौजूदा सरकार ने जांच के नाम पर रोक दिया है। प्रदेश में जो स्कूल, अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, मेट्रो, एक्सप्रेस-वे, 100 डायल आदि योजना शुरू की थी। इनमें जिन योजनाओं का उद्घाटन नहीं हुआ था, उन पर भाजपा सरकार ने अपने नाम की पट्टी लगा दी है। जैसे नहर पुल, मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल आदि।
पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि सपा सरकार में भाजपाई गुंडाराज कहते थे, लेकिन असल में गुंडाराज इस सरकार में हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की कर्ज माफी किसानों के साथ धोखा साबित हुई। गन्ना किसानों को घटतौली करके भाजपा नेताओं की मिलीभगत से लूटा जा रहा है। 15 हजार करोड़ रुपये किसानों के मिल मालिकों की तरफ बकाया है।
पढ़ें : योगी सरकार के 365 दिन, विकास के नाम पर सिर्फ बातें, एक क्लिक में पढ़ें
बुनकरों के साथ ज्यादती
शहर विधायक रफीक अंसारी ने कहा कि सरकार बुनकरों के साथ ज्यादती कर रही है। सरकार ने यूरिया/डीएपी के कट्टे पर 176 रुपये बढ़ाकर और बैग का वजन 50 किलो से घटाकर 45 किलो करके किसानों की कमर तोड़ दी है। बिजली केदाम भी बेतहाशा बढ़ा दिए हैं। एक साल में अपराध में काफी वृद्धि हुई है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, आकिल मुर्तजा, विजय सिंह पाल, निरंजन सिंह आदि मौजूद रहे।
भाजपा सरकार की मिलीभगत से भागे
सपाइयों ने कहा कि देश के बड़े कारोबारी माल्या और नीरव मोदी देश के लाखों करोड़ रुपये लेकर भाजपा सरकार से मिलीभगत करके विदेश भाग गए हैं। फर्जी एनकाउंटर कर निर्देशों को जेल भेजा रहा है। हस्तिनापुर चेतावला गंगापुल अधूरा पड़ा है। गंगा में अवैध खनन भी जारी है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 12 लाख छात्र छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी है। यह प्रदेश के इतिहास में पहला मौका है जब इतनी बड़ी तादाद में में परीक्षा छोड़ी गई है। फर्जी राशन कार्डों द्वारा अवैध रूप से राशन वितरित हो रहा है। सपा सरकार ने कमेला हटाकर 50 बेड का अस्पताल स्थापित करने का निर्णय लिया था और धन भी अवमुक्त कर दिया गया था, लेकिन एक साल में यह भाजपा सरकार वहां कुछ भी नहीं कर पाई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/