फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yogi government gave a big gift to Meerut and more than 4 crore sanctioned for synthetic track

UP: योगी सरकार ने इस जिले को दी बड़ी सौगात, खिलाड़ियों के चेहरे खिले, अब इसलिए नहीं जाना पड़ेगा बड़े शहर

Wed, 31 Jan 2024 04:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 31 Jan 2024 04:23 PM IST
सार

Meerut News : योगी सरकार की तरफ से मेरठ शहर को बड़ी सौगात दी गई है। शासन ने कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक के लिए चार करोड़ 28 लाख 80 हजार रुपये मंजूर किए हैं।

विज्ञापन
Yogi government gave a big gift to Meerut and more than 4 crore sanctioned for synthetic track
खिलाड़ियों के चेहरे खिले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ शहर को सिंथेटिक ट्रैक की सौगात मिली है। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में इस ट्रैक के लिए शासन ने चार करोड़ 28 लाख 80 हजार रुपये मंजूर किए हैं। इसके साथ ही मेरठ के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए कहीं और नहीं जाना पड़ेगा। कच्चे ट्रैक पर अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों में लंबे समय से चली आ रही यह मांग पूरी होने से खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

खेल प्रतिभाओं की धरती मेरठ में खेलों के लिए सुविधाएं बढ़ने का क्रम जारी है। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम सैकड़ों एथलीट प्रतियोगिताओं की तैयारी करते हैं। कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किए हैं। ऐसे में खिलाड़ी अभी तक कच्ची जमीन पर तमाम मुश्किलों के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे एथलेटिक्स कोच लंबे समय से सिंथेटिक ट्रैक की मांग कर रहे थे। खिलाड़ियों के दर्द को कई बार सांसदों और विधायकों के सम्मुख उठाया गया। अब सिंथेटिक ट्रैक मिलने से खिलाड़ियों को सुविधा के साथ उनका हौसला भी बढ़ेगा।

विज्ञापन

 

शाशन से चार करोड़ 28 लाख 80 हजार की धनराशि सिंथेटिक ट्रैक के लिए स्वीकृत हुई है। यह एक बड़ी उपलब्धि है। वर्तमान में सभी रास्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता सिंथेटिक ट्रैक पर ही होती हैं। इसके बनने से यहां से और भी अधिक खिलाड़ी रास्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छी तरह से प्रदर्शन करेंगे। - योगेंद्र पाल सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम

सिंथेटिक ट्रैक की मांग लंबे अरसे से चली आ रही थी। इसके बनने से खिलाड़ियों को बहुत सुविधा मिलेगी। उन्हें अभ्यास करने के लिए दिल्ली और अन्य बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। खिलाड़ियों की प्रतिभा और निखरेगी। - गौरव त्यागी, एथलेटिक कोच, कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम

विज्ञापन

राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कहना है कि कैलाश प्रकाश स्टेडियम परिसर में सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण के संबंध में उन्होंने काफी प्रयास किए। कई बार अधिकारियों से मिले। 13 मार्च 2023 को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव को पत्र लिखकर अनुरोध किया था। प्रशासनिक स्वीकृति देकर धनराशि आवंटित करने की मांग की थी। अब इसके लिए पहली किस्त जारी हुई है।

सांसद राजेंद्र अग्रवाल का कहना है कि बहुत समय से सिंथेटिक ट्रैक की मांग की जा रही थी। इसकी जरूरत भी थी। इसके लिए प्रयास किए गए और अब मुख्यमंत्री ने इसके लिए धन जारी कराया है। यह खुशी की बात है। इससे खिलाड़ियों को फायदा होगा।

खिले खिलाड़ियों के चेहरे
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनना खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छा होगा। अब और बेहतर तरीके से अभ्यास कर सकेंगे और अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकेंगे। इससे मेडल लाने वालों की संख्या बढ़ेगी। - किरण बालियान, एथलीट

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक के होने से हमें काफी लाभ मिलेगा। हम अच्छे से अभ्यास कर सकेंगें। जिसके लिए दो से तीन घंटे का समय लगता है। वह अभ्यास जल्दी और ठीक प्रकार से हो सकेगा। - रवि कुमार, पैरा एथलीट

यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर

स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक होने से खिलाड़ियों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रतियोगिता में भी खिलाड़ी अच्छे से खेल सकेंगे। सिंथेटिक ट्रैक होने से खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा और उनके प्रदर्शन में भी सुधार होगा। - प्रीति पाल, पैरा एथलीट

यह भी पढ़ें: 
हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed