फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yogesh joined the tractor rally by dodging the police

पुलिस को चकमा देकर ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए योगेश

Thu, 28 Jan 2021 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Yogesh joined the tractor rally by dodging the police
पुलिस को चकमा देकर ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए योगेश
विज्ञापन

मोदीपुरम। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के सपा नेतृत्व के आह्वान पर पूर्व विधायक योगेश वर्मा और उनकी पत्नी महापौर सुनीता वर्मा को उनके आवास पर नजरबंद करने के विरोध में आधा घंटे तक हंगामा हुआ।
योगेश और सुनीता को सपा में शामिल होने के बाद सपा नेता अतुल प्रधान के साथ सरधना और मवाना में ट्रैक्टर रैली में शामिल होना था। दंपती की नजरबंदी की सूचना पर समर्थक भी उनके घर पहुंच गए। इसी दौरान पूर्व विधायक को घर से निकलते ही पुलिस ने रोक दिया, जिस पर समर्थकों से तीखी नोकझोंक भी हो गई। करीब आधे घंटे बाद पूर्व विधायक घर के अंदर चले गए और पुलिस को चकमा देकर दौराला में पहले सपा नेता अतुल प्रधान के साथ ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए। बाद में मवाना मेें रैली में पहुंच गए। इस दौरान सुनीता घर पर रहीं।
विज्ञापन

पुलिस के आलाधिकारियों के निर्देश थे कि योगेश वर्मा पल्लवपुरम से निकलने न पाएं। इसके चलते पल्लवपुरम पुलिस करीब चार घंटे तक उनके घर पर रही। इस दौरान योगेश के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख राजन वर्मा, राहुल, प्रदीप पार्षद आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता 2022 में सबक सिखाएगी: योगेश वर्मा
ट्रैक्टर रैली में शामिल योगेश ने कहा कि किसान सड़कों पर है और भाजपा पार्टी हठधर्मी चला रही है। भाजपा सरकार किसान विरोधी है। चार साल में गन्ने के दाम नहीं बढ़े हैं. जबकि मंहगाई बढ़ रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जनता सबक सिखाएगी।
सपा नेताओं से धक्कामुक्की, हिरासत में लिए फिर छोड़े
मेरठ। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर पर तिरंगा और पार्टी का झंडा लगाकर तीनों तहसीलों में रैली निकाल रहे सपा नेताओं और पुलिस के बीच कई जगह धक्कामुक्की हुई।
शहर में सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से इसकी शुरुआत की लेकिन जेल चुंगी के पास ही पुलिस ने रैली को रोककर सपा जिलाध्यक्ष चौ. राजपाल सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, शहर विधायक रफीक अंसारी, संजीव यादव, यूसुफ सैफी, फिरोज खान, शशिकांत गौतम, इशरत जहां, आदिल सिद्दीकी और मृदुला यादव आदि को हिरासत में ले लिया गया। सभी को मंगलवार देर शाम छोड़ दिया गया।

वहीं, सपा नेता मो. अब्बास और पूर्व पार्षद सईद सज्जू पैदल मार्च कर शहीद स्मारक तक पहुंच गए। उनके साथ पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह और संगीता राहुल आदि रहे। सपा नेता परविंदर सिंह ने थापर नगर से ट्रैक्टर रैली निकाली। देहात में सरधना और मवाना तहसील में भी सपा नेता अतुल प्रधान, योगेश वर्मा, पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, गौरव प्रधान, रिहान उद्दीन ने ट्रैक्टर रैली निकाली। वहीं, सोमवार रात सदर से हिरासत में लिए सपा नेता पवन गुर्जर, निशांत भड़ाना, कीर्ति जाटव और अमजद अली को भी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed