फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yoga actions were practiced in the camp

शिविर में योग क्रियाओं का अभ्यास कराया

Wed, 11 Jun 2025 02:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 11 Jun 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Yoga actions were practiced in the camp
कंकरखेड़ा सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित योग शिविर।
मेरठ। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में भारतीय योग संस्थान की ओर से तीन दिवसीय हड्डी और जोड़ रोग निवारण शिविर का समापन हुआ। इसमें योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

मंच संचालन जिला प्रधान सुनील राघव ने किया। केंद्र प्रमुख पुष्पा गोदियाल ने सूक्ष्म क्रियाएं कराईं। उन्होंने ओम की ध्वनि और गायत्री मंत्र का महत्व बताया। उषा वर्मा, शोभा गोसाईं, नीतू सिंह, अर्चना रावत, सीमा तोमर, बृजपाल सिंह, रामकिशोर गर्ग ने मंडूकासन, कोणासन, ताड़ासन, भुजंगासन सहित अन्य क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ योग साधिका देवेंद्री राणा ने कहा कि नियमित योग से निरोगी जीवन संभव है। जिला प्रधान सुनील राघव ने योग से संबंधित सवालों के जवाब दिए। जिला क्षेत्रीय मंत्री अंजू रेहान और आर्य नगर केंद्र की साधिकाओं ने सुंदर योग गीत और नृत्य का प्रदर्शन कर सभी को गदगद कर दिया। जिला मीडिया प्रभारी यशपाल शर्मा जांगिड ने हास्य प्रयोग कराया। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह ने भी योग की उपयोगिता बताई। इस अवसर पर जयभगवान सिंघल, विशंबर दयाल वर्मा, अनीता, सुमन, दीपा सेठी, सुषमा अरोड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मधुमेह नियंत्रण शिविर लगाया
मेरठ। योग विज्ञान संस्थान की ओर से सरदार पटेल इंटर कॉलेज में मधुमेह रोग नियंत्रण शिविर लगाया गया। संचालन जिला प्रधान डॉक्टर बीके गुप्ता ने किया। सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, नौका आसन, मंडूक आसन और पवन मुक्त आसन का अभ्यास कराया। जिला उप प्रधान अनीता राना ने योग क्रियाओं की उपयोगिता बताई। क्षेत्रीय प्रधान राधेश्याम गुप्ता ने योग के साथ ही संतुलित आहार का महत्व बताया। इस अवसर पर स्नेहलता, प्रदीप गुप्ता, सौरभ, रेखा पुंडीर, अर्चना, विनोद गुप्ता, राकेश गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो

- 11 दिवसीय निशुल्क योग शिविर आज से
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 11 दिवसीय निशुल्क योग शिविर लगाया जाएगा। यह आयोजन पल्लवपुरम फेस प्रथम में 11 से 21 जून तक निरंतर सुबह 5 बजे से 7 बजे तक होगा। शिविर में लोगों को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभ पहुंचाया जाएगा। कुलवंद किशोर शर्मा ने बताया कि इस शिविर से साधकों को काफी लाभ मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed