फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yellow alert in West UP: Weather became pleasant due to rain in Meerut, but water entered houses

वेस्ट यूपी में येलो अलर्ट: बारिश बनी आफत, धान की फसल को भारी नुकसान, घरों में घुसा पानी

Fri, 15 Sep 2023 03:34 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीपुरम, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीपुरम, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Sep 2023 03:34 PM IST
सार

Rain in West UP : वेस्ट यूपी में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। बारिश को लेकर जहां मौसम सुहावना हो गया है तो वहीं जलभराव होने से लोगों का जीवन मुश्किल में आ गया है। 

विज्ञापन
Yellow alert in West UP: Weather became pleasant due to rain in Meerut, but water entered houses
धान की फसल को हुआ नुकसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेस्ट यूपी में मानसून अभी मेहरबान है और बारिश होने से लोगों ने भीषण गर्मी से राहत महसूस की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अभी 24 घंटे तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। मेरठ में सुबह 8:30 बजे तक 30 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। उधर, मुफ्फरनगर में बारिश होने से धान की फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

 
शुक्रवार सुबह पांच बजे शुरू हुई बारिश का दौर धीरे-धीरे बढ़ता चला गया। झमाझम बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वेस्ट यूपी में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

Yellow alert in West UP: Weather became pleasant due to rain in Meerut, but water entered houses
मेरठ में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

एक सप्ताह में यह दूसरी सबसे अच्छी बारिश है। वहीं, बारिश होने से जहां मौसम खुशनुमा हो गया है तो वहीं शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि अभी बारिश का असर ऐसे ही बना रहेगा। आगामी 24 घंटे तक मौसम के ऐसे ही रहने के आसार है। 

विज्ञापन

बारिश बनी आफत, पल्लवपुरम में प्रोफेसर के घर में घुसा पानी
शुक्रवार की सुबह शुरू हुई बारिश आफत बन गई। जगह-जगह जलभराव के चलते हाईवे पर सुबह आठ बजे भी वाहन स्वामियों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं, स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। रुड़की रोड पर दोनों ओर इतना जल भराव हो गया कि कई गाड़ी भी फंस गई। वहीं, पल्लवपुरम फेज-2 के एन पॉकेट में सबसे ज्यादा जलभराव हो गया, यहां पर सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एच एल सिंह के घर में पानी घुस गया। 

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी:  आजम खां के करीबी के घर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम की बिरयानी खाते तस्वीर वायरल

उनका कहना है कि यहां पर पानी की कोई निकासी नहीं है। यहां थोड़ी सी बारिश में ही पानी भर जाता है। इनके अलावा अन्य कई लोगों के घरों तक भी पानी पहुंचा गया, जिसके चलते उन्हें स्वयं ही पानी निकालना पड़।

यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम

Yellow alert in West UP: Weather became pleasant due to rain in Meerut, but water entered houses
धान की फसल को हुआ नुकसान। - फोटो : अमर उजाला
झमाझम बारिश, धान की फसल गिरी

मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार सुबह झमाझम बारिश के साथ हवा चलने से धान की फसल गिर गई।

बृहस्पतिवार देर रात आसमान में बादल छा गए थे। सुबह करीब चार बजे बरसात शुरू हुई। तेज हवा के साथ आई बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल को हुआ है। उधर, ककरौली क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा में तोसीम के मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से तोसीम के भाई जुल्फुकार की कार क्षतिग्रस्त हो गई। मकान के अंदर कोई नहीं था।

बिजनौर में तेज हवा के साथ हुई बारिश बनी आफत

बिजनौर जनपद में बीती रात एवं सुबह तेज हवा के साथ बारिश होने से गन्ना फसल गिर गई है, वहीं रास्तों में जल भरा होने से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। शहर की आवास विकास कॉलोनी में भारी जलभराव होने से लोगों के घरों तक पानी घुस गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed