फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yash Talian tops in shot put, Avani and Kanak tops in 800m race

Meerut News: शॉटपुट में यश तालियान, 800 मीटर दौड़ में अवनी और कनक अव्वल

Mon, 08 Dec 2025 08:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
Yash Talian tops in shot put, Avani and Kanak tops in 800m race
सरधना। तेज पब्लिक स्कूल खिर्वा जलालपुर में वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन किया गया। संस्थान
सरधना। तेज पब्लिक स्कूल खिर्वा जलालपुर में वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय की सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शुभारंभ प्रबंध निदेशक डॉ. टीपी सिंह, स्कूल एडवाइजर सुभाष चंद्र नलवा एवं भानु डागर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विज्ञापन

शॉटपुट में यश तालियान, 800 मीटर दौड़ में अवनी और कनक अव्वल रही। वहीं, बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में आदित्य और पीहू ने बाजी मारी। पेयर रेस में अनुष्का विजेता रही। स्कूल एडवाइजर सुभाष चंद्र नलवा ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन बच्चों में आपसी तालमेल, सहयोग, अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना को बढ़ावा देते हैं। प्रधानाचार्य डॉ. नीतू सिंह ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सभी प्रतियोगिताओं में सुभाष हाउस ने सर्वश्रेष्ठ हाउस की ट्रॉफी प्राप्त की। इस मौके पर सतेंद्र कुमार, अनुज त्यागी, मोहित, डॉ. अमित नागर, अभिषेक त्यागी, यशपाल जांगिड, अनु शर्मा, सरिता, अंजू, कविता, रूबी, शालिनी, रेखा, रजनी, पूर्ति, श्वेता, सपना, प्रीति, मीना, राहुल सोम, अंकित अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed