फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yamuna Khadar runs tractor on standing crop, 14 injured in conflict

यमुना खादर में खड़ी फसल पर चलाया ट्रैक्टर, संघर्ष में 14 घायल

Fri, 20 Nov 2020 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Yamuna Khadar runs tractor on standing crop, 14 injured in conflict
निवाड़ा गांव के किसान व झाझल के पूर्व के साथ वार्ता करते राई तहसील के अधिकारी तथा बागपत एसडीएम रा? - फोटो : BAGHPAT
यमुना खादर में खड़ी फसल पर चलाया ट्रैक्टर, संघर्ष में 14 घायल
विज्ञापन

घायलों में चार किसान यूपी के निवाड़ा गांव के, एक पुलिस कर्मी सहित दस हरियाणा के
जमीन पर मालिकाना हक को लेकर जाजल और निवाड़ा गांव के किसान भिड़े
विरोध करने पर यूपी के किसानों को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, दो ट्रक यमुना में धंसे
सोनीपत और बागपत के अधिकारी पहुंचे, स्थिति जस की तस बनाए रखने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। यमुना खादर की जमीन के मालिकाना हक को लेकर बागपत के निवाड़ा और सोनीपत के जाजल गांव के किसानों के बीच टकराव हो गया। हरियाणा के किसानों ने निवाड़ा के किसानों के कब्जे वाली करीब 125 बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं और मेथी की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। विरोध करने पर मारपीट हो गई, जिसमें दोनों ओर के 13 किसान और हरियाणा पुलिस का सिपाही घायल हो गया। दो ट्रैक्टर भी यमुना में धंस गए। हरियाणा पुलिस पर भी बंदूक तानने का आरोप लगाया गया है।
सोनीपत के जाजल गांव के किसान बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे छह ट्रैक्टरों पर सवार होकर पहुंचे और खेतों को अपना बताते हुए फसल को जोतना शुरू कर दिया। निवाड़ा के किसानों ने विरोध किया तो टकराव हो गया। हरियाणा के किसानों पर हवाई फायरिंग करने का भी आरोप है। झगड़े में निवाड़ा के करण, उमरे समेत चार किसान घायल हो गए। जाजल के पूर्व प्रधान रणधीर सिंह, सूरजभान समेत नौ किसान और एक पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। सोनीपत के राई और बागपत कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों राज्यों के अधिकारियों और किसानों के बीच निवाड़ा पुलिस चौकी पर बैठक हुई। राजस्व कर्मियों को बुलाया गया। एडीएम बागपत अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा, सीओ खेकड़ा एमएस रावत, नायब तहसीलदार राई वेदपाल सिंह की मौजूदगी में किसानों के बीच बातचीत हुई। एडीएम अमित कुमार सिंह का कहना है कि दोनों ओर के किसानों से शांति बनाए रखने के लिए कहा गया है। सोनीपत के उच्च अधिकारियों से बात कर समाधान निकाला जाएगा। दोनों गांव के किसानों के बीच 341 एकड़ भूमि का विवाद है।
विज्ञापन

निवाड़ा के 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
सोनीपत। हरियाणा-यूपी सीमा विवाद को लेकर हुए संघर्ष में नौ किसान और बचाव करने में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ, जिन्हें सामान्य अस्पताल में लाया गया। यहां से चार किसानों को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। पुलिस ने राई थाने में निवाड़ा के 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हरियाणा-यूपी के यमुना किनारे के गांवों के किसान लंबे समय से जमीन के विवाद को लेकर आपस में भिड़ते रहते हैं। जाजल गांव का किसान चार दिन पहले खेत में बिजाई करने गया, तो वहां बागपत के निवाड़ा गांव के किसानों से कहासुनी हो गई थी। हरियाणा के किसानों का आरोप है कि बृहस्पतिवार को करीब 15 अन्य किसान राई थाने से पुलिस को साथ लेकर बिजाई करने गए थे। जब वे बिजाई करने लगे तो निवाड़ा से 100-150 लोग आ गए और हमला कर दिया। इसमें पूर्व सरपंच रणधीर, सूरजभान नंबरदार, देवेंद्र, यशपाल, प्रवेश, सुंदर चौहान, हरीश चौहान, प्रदीप व अशोक चौहान घायल हो गए। किसानों के साथ गए चार पुलिसकर्मियों में से एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। रणधीर, सूरजभान, देवेंद्र व यशपाल ज्यादा घायल हैं, जिन्हें पीजीआई रेफर किया गया है। थाना प्रभारी राई का कहना है कि हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed