फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   X-ray machine out of order and ultrasound services suspended at CHC; demand for new machine and radiologist.

Meerut News: सीएचसी में एक्स-रे मशीन खराब, अल्ट्रासाउंड बंद, नई मशीन और रेडियोलॉजिस्ट की मांग

Thu, 27 Aug 2026 09:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
X-ray machine out of order and ultrasound services suspended at CHC; demand for new machine and radiologist.
सरधना। सीएचसी में नई एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू कराने और रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की
भ्रष्टाचार निवारण फ्रंट ने डीएम और सीएमओ को ज्ञापन देकर आठ दिन में कार्रवाई की जानकारी मांगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जैसी जरूरी जांच सुविधाएं प्रभावित होने का मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निवारण फ्रंट के जिलाध्यक्ष कुंवर हनीफ राणा ने जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन देकर नई एक्सरे मशीन उपलब्ध कराने, बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन को चालू कराने और रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की मांग की है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि सीएचसी में लगी पुरानी एक्सरे मशीन खराब होने के कारण फरवरी 2025 से एक्सरे की सुविधा पूरी तरह ठप है। संगठन का कहना है कि मशीन पुराने मॉडल की होने के कारण उसकी एक्सरे फिल्म भी बाजार में उपलब्ध नहीं है। ऐसे में मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है, जहां उन्हें अधिक कीमत चुकानी पड़ती है। ज्ञापन में बताया गया कि सीएचसी में स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीन भी लंबे समय से बंद पड़ी है।
विज्ञापन

इससे गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोगियों को जरूरी जांच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। संगठन ने अस्पताल में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जांच के संचालन के लिए योग्य रेडियोलॉजिस्ट अथवा तकनीशियन की व्यवस्था कराने की भी मांग की। उन्होंने डीएम और सीएमओ से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल नई एक्सरे मशीन उपलब्ध कराने, अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू कराने और रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed